Iran-US War: अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद पश्चिम एशिया में तनाव तेजी से बढ़ गया था। इस तनाव का सीधा असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर पड़ा, खासकर होर्मुज स्टेट (Strait of Hormuz) में आवाजाही लगभग ठप हो गई। ईरान ने होर्मुज स्टेट बंद कर दिया और कई देशों के जहाज बीच समुंद्र फंस गए। लेकिन इस तनाव के बावजूद भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी टैंकरों को सुरक्षित होर्मुज स्टेट से निकलने की अनुमति मिल गई। इसकी बड़ी वजह भारत की संतुलित कूटनीति बताई जा रही है। भारत ने ईरान से लगातार संवाद बनाए रखा जिसके परिणामस्वरूप उसके जहाजों को अनुमति मिली।