'साहब, छोड़ दो...' चीखता रहा सरकारी बाबू, घसीट ले गई विजिलेंस टीम
महोबा के सीएमओ कार्यालय में तैनात फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजर जितेश सोनी को झांसी विजिलेंस टीम ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी ने संविदा कर्मचारी के ट्रांसफर और समायोजन के बदले साढे़ तीन लाख रुपये की मांग की थी.