Mam Ji ने बच्चों को कराया पुराने गानों पर डांस, खुशी से झूमा पूरा क्लास, खूब शेयर हो रहा वीडियो..

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें “Mam Ji” बच्चों को पुराने गानों पर डांस कराती नजर आ रही हैं. जैसे ही क्लास में म्यूजिक बजता है, बच्चे खुशी से झूम उठते हैं और पूरे उत्साह के साथ डांस करने लगते हैं. टीचर और बच्चों के बीच की बॉन्डिंग इतनी शानदार दिखती है कि हर कोई इस वीडियो को देखकर मुस्कुरा उठता है. बच्चों की मासूमियत और मस्ती भरा अंदाज इस वीडियो को और भी खास बना देता है.इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसे लगातार शेयर कर रहे हैं.