कूनो से निकल राजस्थान पहुंचा चीता

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता केपी 2 राजस्थान के कोटा जिले में देखा गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. गुरुवार सुबह इटावा क्षेत्र के बंबुलिया गांव में किसानों ने उसे गेहूं के खेतों में घूमते देखा और तुरंत प्रशासन को सूचना दी.