तिरछा दौड़ रहा ट्रक कैसे हाइवे पर पलटा; देखिए

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में नेशनल हाइवे पर ओवरलोड भूसे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर तिरछा दौड़ता रहा और आखिरकार पलट गया. यह घटना जालपा माता मंदिर के पास हुई, जहां नवरात्र के चलते भारी भीड़ थी. ट्रक के असंतुलित होने पर मौके पर तैनात डायल 112 पुलिसकर्मियों ने तुरंत ट्रैफिक रोककर लोगों को दूर रहने की चेतावनी दी.