'सोशल मीडिया से दूर रहो और...', नैनीताल HC की 'मोहम्मद दीपक' को फटकार

कोटद्वार में धार्मिक विवाद के दौरान चर्चा में आए दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक को उत्तराखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली. कोर्ट ने कहा कि वो अनावश्यक रूप से सोशल मीडिया में शामिल न हों और जांच में पुलिस के साथ सहयोग करें. 28 जनवरी को दर्ज मामले की जांच अभी चल रही है और आगे की कार्रवाई तय होगी.