सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक साल से भर्ती मानसिक रोगी महिला हुई प्रेग्नेंट

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के मानसिक वार्ड में भर्ती एक 40 वर्षीय महिला मरीज पांच महीने की गर्भवती पाई गई है. मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी को हिरासत में लिया है, जिसकी प्रारंभिक जांच में संलिप्तता सामने आई है.