दरवाजे पर फटा नोटिस और मुंबई का कनेक्शन... मां-बेटे की मौत, सुसाइड नोट ने उलझाई गुत्थी

लखनऊ के नींवा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. मां तारावती और बेटा संदीप की मौत हो गई, जबकि पिता रूपनारायण अस्पताल में गंभीर हालत में हैं. संदीप की जेब से सुसाइड नोट मिला है. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.