मार्च में मस्त मौसम, 20 मार्च तक कई राज्यों में बारिश, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी हीटवेव

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मार्च में ठंड लौट आई है. पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि से तापमान 13 से 19 डिग्री तक गिर गया है. मौसम विभाग ने 20 से 24 मार्च तक कई राज्यों में बारिश, ओले और तेज हवाओं की संभावना जताई है.