महाराष्ट्र महिला आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा, ढोंगी अशोक खरात से जुड़े होने का आरोप

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने 20 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया. उनका इस्तीफा अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा विवाद के बीच आया है, जिसे हाल ही में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सवाल उठा रहा था.