Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़का-लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री और तालमेल देखने लायक है. जैसे ही म्यूजिक बजता है, दोनों पूरे जोश और कॉन्फिडेंस के साथ डांस करना शुरू कर देते हैं. उनके मूव्स,एक्सप्रेशन्स और एनर्जी इतनी जबरदस्त है कि देखने वाले बस उन्हें देखते ही रह जाते हैं. उनकी परफॉर्मेंस में एक अलग ही कनेक्शन नजर आता है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.