बदले हुए मौसम का असर: देशभर में बारिश, ओलावृष्टि और ठंड से मौसम बदला, 27 मार्च तक असर

Weather Update: मजबूत व असामान्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन उत्तर से दक्षिण और पश्चिम से पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों तक मध्यम स्तर से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। हिमालयी रेंज में बर्फबारी का दौर जारी है। इसके चलते गर्मी के तेवर पर ब्रेक लग गया और मौसम में ठंडक घुल गई है। राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश व कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का दौर जारी रहा। शुक्रवार को राजधानी जयपुर, कोटा, सीकर सहित कई क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बारिश शुरू हुई, सड़कें फिसलन भरी हो गईं। बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुईं। पंजाब में अचानक तेज बारिश और कोहरा देखा गया, जबकि लखनऊ में गरज के साथ छींटे पड़े।