दिल्ली: मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, महिला ने पीछा कर सिखाया सबक

साउथ दिल्ली के मदनगीर इलाके में 26 साल की महिला ने साहस दिखाते हुए मोबाइल स्नैचरों का पीछा किया और अपना फोन वापस हासिल कर लिया. ई-रिक्शा चालक और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया. पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और स्कूटर बरामद कर लिया है.