छात्र का शव देख बेसुध हुए पिता... बोले- आरोपी का एनकाउंटर हो
वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया. पोस्टमार्टम हाउस में बेटे का शव देखते ही पिता बेसुध हो गए. उन्होंने आरोपी के एनकाउंटर तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया.