गुजरात (Gujarat) में हाल ही में नकली नोट (Counterfeit Currency Notes) छापने के रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। सूरत में एक गैंग नकली नोट छापने का रैकेट चला रहा था, जिसका पर्दाफाश अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने किया और इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 2.38 करोड़ रुपए के नकली नोट, प्रिंटर, कटर और सिक्योरिटी थ्रेड पेपर बरामद किए गए हैं। आरोपियों को शुक्रवार को अहमदाबाद स्थित अदालत में पेश किया।