ईद-उल-फितर का त्योहार, जानिए क्यों है खास और कैसे मनाया जाता है?

क्या होता है जकात-उल-फितर जिसके बिना अधूरा होता है ईद का त्योहार. ईद-उल-फितर इस्लाम के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जो रमजान के बाद शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है. ये चांद के दिखने पर आधारित होता है, इसलिए हर साल इसकी तारीख बदलती रहती है. ‘ईद’ का अर्थ खुशी और ‘फितर’ का मतलब रोजा खोलना होता है, इसलिए इसे रोजा समाप्त होने का त्योहार कहा जाता है