स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 20 दिन से फंसा ओडिशा का युवक, परिजनों की बढ़ी चिंता

ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला एक युवक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पिछले 20 दिनों से जहाज पर फंसा हुआ है. क्षेत्र में जारी तनाव और हमलों के चलते जहाजों की आवाजाही ठप है. मिडिल ईस्ट संकट के बीच परिवार ने बेटे की सुरक्षित वापसी को लेकर मदद की गुहार लगाई है.