ईरान जंग के बीच तेल लाने की पूरी है तैयारी! होर्मुज के आसपास भारत ने भेजे 7 युद्धपोत

पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध बढ़ता जा रहा है. इस कारण भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. होर्मुज स्ट्रेट पर रुकावट के कारण भारत ने आसपास के समंदर में अपनी नौसेना की तैनाती बढ़ा दी है ताकि व्यापारिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके.