देशभर में मनाई जा रही ईद, जानें महत्व और रिवाज

आज देशभर में मनाई जा रही ईद-उल-फितर, जानें महत्व और कैसे मनाते हैं ये त्योहार? आज पूरे देश में ईद-उल-फितर का त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद नए चांद के दिखने पर शव्वाल महीने की शुरुआत होती है और उसी के पहले दिन ईद मनाई जाती है. इस दिन सुबह लोग मस्जिद या ईदगाह में जाकर ईद की नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहते हैं