किचन में अनोखा एक्सपेरिमेंट! गैस नहीं थी, तो शख्स ने लगाया देसी जुगाड़, इमर्शन रॉड से पका डाली सब्जी

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा किचन एक्सपेरिमेंट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने गैस न होने पर देसी जुगाड़ लगाकर इमर्शन रॉड से सब्जी पका डाली.वीडियो में देखा जा सकता है कि उसने पानी गर्म करने वाली रॉड का इस्तेमाल कर खाना बनाने की कोशिश की, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. यह जुगाड़ जितना अलग है, उतना ही जोखिम भरा भी माना जा रहा है, लेकिन शख्स की क्रिएटिविटी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.