गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा-अर्चना, पैदल शुरू की सप्तकोशीय परिक्रमा

देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय धार्मिक दौरे के अंतिम दिन शनिवार को गोवर्धन पर्वत की प्रसिद्ध सप्तकोशीय (21 किलोमीटर) परिक्रमा पैदल शुरू की. मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि सबसे पहले राष्ट्रपति ने दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का महाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया.