दिल्ली का एक 19 साल का लड़का RCB की जर्सी में नजर आया था. उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि यह खिलाड़ी एक दिन क्रिकेट की दुनिया का 'किंग' कहलाएगा. विराट कोहली IPL के इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लीग के पहले दिन से लेकर आज 2026 तक सिर्फ RCB के लिए खेल रहे हैं.