Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मार्च महीने को लेकर अपनी परेशानियां अनोखे अंदाज में बयां करती नजर आ रही है. वीडियो में लड़की कहती है कि “इतना बुरा महीना पहले कभी नहीं देखा,” और फिर अपने फनी एक्सप्रेशन्स और अंदाज से लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देती है. उसके बोलने का तरीका और चेहरे के भाव इतने मजेदार हैं कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. इस वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं.