Kerala Assembly Elections: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस सूची के साथ ही भाजपा ने राज्य की 140 सीटों में से अब तक कुल 97 उम्मीदवारों (47 पहली सूची + 39 दूसरी सूची + 11 तीसरी सूची) के नाम स्पष्ट कर दिए हैं।