अफगानिस्तान में 400 बेगुनाहों की मौत, सैटेलाइट इमेज में दिखा पाकिस्तान के गुनाहों का सबूत

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के अस्पताल पर किए गए हमलों की सैटेलाइट तस्वीरों में उसके गुनाहों का सबूत साफ दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान का दावा है कि उसने आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन ये तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं. पाकिस्तान के इस हमले में कई बेगुनाह लोगों की जान गई है.