3 महिलाओं के लिए काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली, कोई महुआ बीन रहा था तो कोई घर के बाहर बैठा था

झारखंड के चतरा जिले में बेमौसम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना में शमा परवीन महुआ बीनते वक्त इसकी चपेट में आई थीं और दूसरी में दो बहनें घर के बाहर बैठी थीं।