इराक से ईरान तक अमेरिका की अराजकता वाली 'आज़ादी'

अमेरिका ने हमेशा सत्ता की राजनीति को सही ठहराने के लिए ऊंचे-ऊंचे सिद्धांतों का सहारा लिया है. कोल्ड वॉर के वक्त अमेरिका कहता था कि वह दुनिया को कम्युनिज़्म से बचा रहा है, और आज वह इसे लोकतंत्र और तानाशाही के बीच लड़ाई बताता है.यानी समय के साथ उसकी भाषा बदल जाती है, लेकिन असली मकसद वही रहता है अपनी ताकत और हितों को आगे बढ़ाना और सर्वोपरि रखना.