हिंद महासागर में ईरान का मिसाइल हमला, बढ़ा जंग का दायरा

महाजंग की आग और भड़की. ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिका-ब्रिटेन के बेस पर दागीं मिसाइलें. मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का दायरा अब और बढ़ता नजर आ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिका-ब्रिटेन के रणनीतिक सैन्य बेस डिएगो गार्सिया को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इन मिसाइलों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया गया