Himachal Pradesh Budget: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने 21 मार्च 2026 को शिमला में राज्य का बजट पेश किया। इस बजट में गरीब और BPL (बीयर पॉवर्टी लाइन) परिवारों के लिए कई बड़ी राहतें घोषित की गई हैं। मुख्य फोकस मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना पर है, जिसके तहत लगभग एक लाख अति गरीब परिवारों को ‘सुखी परिवार’ में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। ये परिवार राज्य में आर्थिक रूप से सबसे वंचित हैं, जिनकी पहचान SDM, DC, BDO और पंचायतों द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण के आधार पर की जाएगी।