लाइन में जनता, काउंटर पर दलाल... टिकट माफिया के आगे बेबस सिस्टम, यात्रियों की जेब पर डाका!

राउरकेला, चक्रधरपुर और आसपास के स्टेशनों पर तत्काल टिकट पर दलालों का कब्जा सामने आया है. आरोप है कि आरपीएफ और क्लर्क की मिलीभगत से यह अवैध धंधा चल रहा है. दलाल रात से लाइन लगाकर टिकट लेते हैं और महंगे दाम पर बेचते हैं. आम यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहा, जिससे भारी नाराजगी है और जांच की मांग उठ रही है.