'धुरंधर' से 'पुष्पा 2' तक, 1000 करोड़ क्लब में हैं 8 फिल्में, लेकिन अब तक नहीं टूटा 10 साल पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड

आदित्य धर की 'धुरंधरः द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और तमाम रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू कलेक्शन मिलाते हुए 2 ही दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जो 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं।