झांसी के मऊरानीपुर में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद श्मशान घाट पर ही जमीन विवाद भड़क गया. सौतेले भाइयों के बीच बहस इतनी बढ़ी कि अंतिम संस्कार रोकना पड़ा. पुलिस और ग्रामीणों की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ. इसके बाद भाइयों ने मिलकर पिता का अंतिम संस्कार किया.