गौ-संरक्षण पर CM योगी की अहम बैठक में बड़े फैसले, मथुरा कांड की भी हुई चर्चा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौशालाओं और गौ-संरक्षण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. मथुरा घटना की समीक्षा करते हुए तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. हर गोशाला में ‘भूसा बैंक’ और CCTV अनिवार्य करने पर जोर दिया गया. साथ ही अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए.