'माहौल बिगाड़ने की साजिश...', 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर पुलिस का बयान

मथुरा मामले मे पुलिस के पास ख़ुफ़िया जानकारी सामने आयी, जिसमे ईद के मौके पर मथुरा का माहौल बिगाड़ने और शहर में हिंसा भड़काने की बड़ी साजिश रची गई थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरसा बाबा की सड़क हादसे में हुई मौत को सोशल मीडिया पर हत्या बताकर सुनियोजित तरीके से अफवाह फैलाई गई. ट्रक दुर्घटना में हुई मौत को अराजक तत्वों ने जानबूझकर गो तस्करों से जोड़ते हुए सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की.