बांदा में गैस की किल्लत के बीच एसडीएम के छापे में एक गैस एजेंसी पर 395 सिलेंडरों की कालाबाजारी पकड़ी गई. पोर्टल और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर मिला. जवाब न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई गई. उपभोक्ताओं ने कई दिनों से गैस न मिलने और महंगे दामों पर बिक्री के आरोप लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.