'US-इजरायल गारंटी दें कि...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बता दिया जंग रोकने का रास्ता

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय तनाव, युद्ध और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई. ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया. भारत ने ऊर्जा सुरक्षा और होर्मुज को लेकर चिंता जताई.