'2047 तक नहीं लौटेगा विपक्ष, सपा बनेगी...', डिप्टी CM केशव मौर्य का हमला

कौशांबी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गौरव प्रतिभा महोत्सव में हिस्सा लिया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष 2047 तक सत्ता में नहीं आएगा. सपा, बसपा और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और 2027 में बीजेपी को 325 से अधिक सीटें मिलने का दावा किया. उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास को बेहतर बताया.