BJD ने अपने 6 विधायकों को किया सस्पेंड, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग
ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के मामले में बीजद ने कड़ा कदम उठाते हुए अपने छह विधायकों को निलंबित कर दिया है. पार्टी ने पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की गई.