बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग होगी। 2020 के चुनाव में RJD ने 42, JDU ने 23, भाजपा ने 32 तो कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थीं। इस चरण में 3.75 करोड़ मतदाता RJD नेता तेजस्वी यादव, इनके बड़े भाई जन शक्ति जनता दल पार्टी के तेज प्रताप यादव, भाजपा के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत 1314 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। CM नीतीश कुमार के एक दर्जन मंत्रियों, लोकगायिका मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव का फैसला भी इसी चरण में होना है। बता दें कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर दो चरणों में वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। फेज-1 में किस पार्टी के कितने उम्मीदवार पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार हैं। NDA की ओर से JDU ने 57, भाजपा ने 48, LJP R ने 13, उपेंद्र कुशवाहा की RLM ने 2 और जीतन राम मांझी की हम ने 1 सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, महागठबंधन की तरफ से RJD ने 72, कांग्रेस ने 24, CPI ML ने 14, VIP और CPI ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। CPM ने 3, आईपी गुप्ता की IPP ने दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। 6 सीटों पर फ्रेंडली फाइट है। 121 सीटों पर किन कैंडिडेट्स के बीच मुकाबला पोलिंग बूथों पर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम