US-Israel vs Iran War News Live Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे खतरनाक चरण में पहुंच गई है, जहां शनिवार रात ईरान के मिसाइल हमलों में इजरायल के भीतर 70 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसे प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भविष्य की लड़ाई की एक "कठिन शाम" करार दिया है. वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका अपने सैन्य उद्देश्यों को पूरा करने के बेहद करीब है और वह जल्द ही अभियानों को खत्म कर सकता है. वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है. ईरान ने न केवल इजरायल और सऊदी अरब पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं, बल्कि हिंद महासागर में स्थित रणनीतिक अमेरिकी बेस डिएगो गार्सिया को भी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाकर अपनी बढ़ती सैन्य पहुंच का अहसास कराया है.