गैर फिल्मी परिवार से नहीं हैं 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह, दादी थीं 40s की 'डांसिंग लिली', राज कपूर ने दिया था ब्रेक

रणवीर सिंह को आमतौर पर नॉन-फिल्मी घराने का समझा जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 'धुरंधर' स्टार एक मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्री के पोते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि रणवीर की दादी 40 के दशक की एक मशहूर एक्ट्रेस थीं।