तमिलनाडु में अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने शनिवार को अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी शाह से मुलाकात सीट शेयरिंग के लिए नहीं थी। इसमें चुनाव की रणनीति और NDA की जीत पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सीट शेयरिंग पर फैसला चेन्नई में ही होगा। अगले 2-3 दिनों में NDA के सभी दल मिलकर सहमति बना लेंगे। दिनाकरन ने कहा कि NDA मिलकर DMK सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार उनकी जीत होगी। केरल के त्रिशूर में नॉमिनेशन फाइल करने के दौरान BJP और CPI नेताओं के बीच बहस हो गई। दोनों पार्टियां इस बात पर भिड़ गईं कि पहले किसे पेपर जमा करने दिया जाए। CPI ने टोकन सिस्टम का हवाला दिया, जबकि BJP ने मुहूर्त के अंदर नॉमिनेशन करने की बात कही। इस वजह से वहां कुछ समय तक तनाव की स्थिति बन गई। आखिर में CPI कैंडिडेट ने पहले पेपर जमा किए, उसके बाद BJP कैंडिडेट ने मुहूर्त के भीतर अपना नॉमिनेशन फाइल किया। केरल में चुनाव 9 अप्रैल को होंगे। NDA की सहयोगी RPI(A) बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी रामदास अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु, केरल और असम में चुनाव लड़ेगी। इन राज्यों में पार्टी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पश्चिम बंगाल में RPI(A) खुद चुनाव नहीं लड़ेगी। वहां BJP को सपोर्ट देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि वोट न बंटें। उन्होंने कहा कि NDA सभी राज्यों में जीत की कोशिश करेगा। चुनाव अप्रैल में होंगे और नतीजे 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु में 75 करोड़ की जब्ती तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती बढ़ा दी गई है। चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक के मुताबिक अब तक करीब 75 करोड़ रुपए की जब्ती की जा चुकी है। इसमें नकदी, शराब, ड्रग्स और अन्य फ्रीबीज शामिल हैं। चुनाव को निष्पक्ष बनाने के लिए राज्यभर में निगरानी टीमें तैनात हैं। चुनाव आयोग ने 234 सीटों पर कई ऑब्जर्वर भी लगाए हैं, ताकि खर्च और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ममता बोलीं- मोदी सबसे बड़े घुसपैठिए, बंगाल में अघोषित राष्ट्रपति शासन लगाया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बताया। उन्होंने कहा- जब आप विदेश जाते हैं तो नेताओं से हाथ मिलाते हैं और दोस्ती की बात करते हैं। लेकिन जब आप भारत लौटते हैं तो अचानक हिंदू-मुस्लिम नैरेटिव शुरू हो जाता है और लोगों को घुसपैठिया कहा जाता है। पूरी खबर पढ़ें…