हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भारी बर्फबारी और बारिश

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बर्फबारी और बारिश की वजह से यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. वहीं मनाली के अटल टनल रोहतांग के पास भारी बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू कर निकाल लिया गया.