यूपी में उन्नाव के अजगैन इलाके में सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने पति की हत्या की साजिश रच दी. उसने अपने प्रेमी को 40 हजार रुपये की सुपारी दी और पति को मौत के घाट उतरवा दिया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.