मथुरा के विख्यात गौ-सेवक बाबा चंद्रशेखर उर्फ 'फरसा वाले बाबा' की गौ-तस्करों का पीछा करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दिल्ली-आगरा हाइवे पर जाम लगाकर पुलिस पर पथराव किया. सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.