ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं लेकिन दिख नहीं रहे, घायल है लेकिन बयान आ रहे हैं, देश चल रहा है लेकिन असली कमान IRGC के हाथ में लगती है और दुनिया अभी तक यह नहीं जान पाई कि तेहरान का असली मालिक कौन है. खामेनेई के अब तक दो बार बयान सामने आए हैं, लेकिन एक बार भी उन्हें देखा नहीं गया है.