ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नवजात बच्ची की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है. यहां 5 दिन की बच्ची को 2 लाख 60 हजार रुपये में बेचने का सौदा किया जा रहा था. पुलिस को भनक लगी तो छापा मार दिया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया है. इस मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है.