Harish Rana Biopic Passive Euthanasia: देश में मानवीय संवेदनाओं और न्याय व्यवस्था से जुड़े सबसे भावुक मामलों में शामिल रहे हरीश राणा की जिंदगी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जा सकती है। 13 वर्षों तक कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करने वाले इस युवा की कहानी ने पूरे देश को झकझोर दिया था। अब खबर सामने आई है कि उनकी संघर्षगाथा पर बायोपिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।