Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव में ओवैसी-कबीर की पार्टी का हुआ गठबंधन, ममता बनर्जी की बढ़ी सियासी चुनौती

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव से पहले हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। ओवैसी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया कि उनकी पार्टी AIMIM पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। ईद के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में ओवैसी ने सीधे तौर पर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उनका कहना था कि बंगाल में मुस्लिम आबादी करीब 30 फीसदी है, लेकिन उन्हें उनके अनुपात के हिसाब से हिस्सेदारी नहीं मिलती। उन्होंने आरोप लगाया कि “धर्मनिरपेक्षता” के नाम पर वोट तो लिए जाते हैं, मगर अधिकार देने की बात आते ही चुप्पी छा जाती है।