नोएडा एयरपोर्ट का काउंटडाउन शुरू, PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 28 मार्च को होने वाले उद्घाटन से पहले तैयारियों का जायजा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  कार्यक्रम में एयरपोर्ट, कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और एमआरओ सुविधा की आधारशिला रखेंगे. आयोजन को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक और सुविधाओं की व्यापक तैयारी की गई है. एयरपोर्ट के आसपास 5 अस्थायी पुलिस चौकियां और 7 पीआरवी/पीसीआर वाहन तैनात किए गए हैं, ताकि सुरक्षा और यातायात सुचारू बना रहे.